Type Here to Get Search Results !

Gujarat Metro Online Form 2026 : GMRCL Recruitment 2026 की पूरी जानकारी (Apply Online, Eligibility, Salary, Exam Pattern

 अगर आप Gujarat Metro Online Form 2026 (GMRCL) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने Non-Executive पदों 389 (स्टेशन कंट्रोलर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर) के लिए आधिकारिक Notification जारी कर दी है। यह भर्ती अहमदाबाद और सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स के संचालन और रखरखाव (O&M) विभाग के लिए निकाली गई है। आपको आवेदन 29/04/2026 से 28/5/2026 से पहले करना होगा 

GMRCL
Gujarat Metro Online Form 2026

इस आर्टिकल में हम भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे—महत्वपूर्ण तिथियां, पद विवरण, वेतन, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

GMRCL Recruitment 2026 apply online last date

आवेदन करने से पहले इन तारीखों को अपनी डायरी में नोट कर लें ताकि कोई भी डेडलाइन न छूटे:

​ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि: 29 अप्रैल 2026  

​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई 2026  

​आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 31 मई 2026  

​परीक्षा की संभावित तिथि: जून या जुलाई 2026 


  Gujarat Metro Online Form 2026 : आवेदन शुल्क (Application Fee)

​सामान्य श्रेणी (पुरुष) OBC : ₹600  

​SC/ST/SEBC/EWS/महिला/Ex-servicemen: ₹300  

​शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। Debit Cards (RuPay/Visa/MasterCard/Maestro), Credit Cards, Internet Banking, IMPS, Cash Cards/ Mobile Wallets/UPI.

Gujarat Metro vacancy 2026 eligibility criteria और Post Ditals 

GMRCL Vacancy 2026  ने कुल 389* पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यहाँ पदों का विस्तृत विवरण दिया गया है

पद का नाम कुल रिक्तियां शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा (29/04/2026 तक)
स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर (SC/TO) 89 मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / कंप्यूटर / इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग डिप्लोमा 18 - 28 वर्ष
जूनियर इंजीनियर (JE) - इलेक्ट्रिकल 4 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 18 - 28 वर्ष
जूनियर इंजीनियर (JE) - इलेक्ट्रॉनिक्स 38 इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार में डिप्लोमा 18 - 28 वर्ष
मेंटेनर (Maintainer) - फिटर 22 SSLC पास + फिटर में ITI (2 वर्ष) 18 - 25 वर्ष
मेंटेनर (Maintainer) - इलेक्ट्रिकल 129 SSLC पास + इलेक्ट्रीशियन में ITI (2 वर्ष) 18 - 25 वर्ष
मेंटेनर (Maintainer) - इलेक्ट्रॉनिक्स 107 SSLC पास + इलेक्ट्रॉनिक्स में ITI (2 वर्ष) 18 - 25 वर्ष



 Gujarat Metro Online Form 2026 Eligibility Criteria (योग्यता)

📚 शैक्षणिक योग्यता

Diploma वाले पदों के लिए Diploma जरूरी है
Maintainer के लिए ITI अनिवार्य है
Degree वाले उम्मीदवार भी Diploma पदों के लिए apply कर सकते हैं
Final year के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए Notification पढ़ना ना भूले 

Gujarat Metro salary details 2026


Sr. No. Post Stipend During Training (Rs. P.M.) Consolidated Salary After Training (Rs. P.M.)
1 Station Controller / Train Operator (SC/TO) 18,000 20,000
2 Junior Engineer 18,000 20,000
3 Maintainers 14,000 16,000
 
दो साल की सफल ट्रेनिंग के बाद, उम्मीदवारों को 5 साल के अनुबंध पर रखा जाएगा और वे संबंधित IDA पे-स्केल के हकदार होंगे।

 GMRCL Recruitment 2026:  चयन प्रक्रिया (Selection Process)

​GMRCL की चयन प्रक्रिया काफी पारदर्शी है और इसे निम्नलिखित चरणों में बांटा गया है:
​लिखित परीक्षा (Written Test): सभी पदों के लिए अनिवार्य।  
​साइको एप्टीट्यूड टेस्ट: केवल स्टेशन कंट्रोलर (SC/TO) पद के लिए।  
​दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच।  
​मेडिकल परीक्षण: रेलवे मेडिकल मैनुअल के मानकों के अनुसार।  

GMRCL Exam Pattern 2026

SC/TO और Junior Engineer (JE) के लिए

विषय (Subject) प्रश्न (Questions)
तकनीकी ज्ञान (Technical Knowledge) 40
गुजराती भाषा (Gujarati Language) 20
लॉजिकल एबिलिटी और रीजनिंग (Reasoning) 20
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) 20
जनरल इंग्लिश (General English) 20
कुल (Total) 120

समय: 120 मिनट


Maintainer (MNTR) के लिए

विषय (Subject) प्रश्न (Questions)
तकनीकी ज्ञान (Technical Knowledge) 40
गुजराती भाषा (Gujarati Language) 20
रीजनिंग (Reasoning) 15
गणित (Mathematics) 10
अंग्रेजी (English) 15
कुल (Total) 100

समय: 120 मिनट


नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। हालांकि, यदि आप उत्तर नहीं जानते हैं, तो आप Option E भर सकते हैं, जिससे नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।  

​विशेष नोट: गुजराती भाषा का टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 60% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 50% अंक लाना अनिवार्य है।

How to Apply GMRCL Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

​आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:
​गुजरात मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com/careers पर जाएं।  
​"Recruitment Notification of O&M Personnel" के सामने 'Apply Now' पर क्लिक करें।  
​यदि आपके पास One Time Registration (OTR) है, तो लॉगिन करें, अन्यथा नया पंजीकरण करें।  
​अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता भरें और फोटो व सिग्नेचर (15kb के अंदर) अपलोड करें।  
​सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को ध्यान से जांचें क्योंकि सबमिट के बाद बदलाव संभव नहीं होगा।  
​अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद व आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें। 

Gujarat Metro Online Form 2026 Important Links


Important Links Click Here
Download Notification Click Here
Apply Now Click Here
Official Website Click Here
Admit Card Click Here (Coming Soon )
Result Click Here (Coming Soon)
Telegram Click Here
WhatsApp Click Here
Facebook Click Here
YouTube Click Here
Telegram Group Click Here
Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages