Type Here to Get Search Results !

BPSC 72nd CCE Recruitment 2026: बिहार 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया

 BPSC 72th Notification 2026 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा ( BPSC 72nd CCE Recruitment 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । इस बार आयोग ने कुल 1077 पदों (सारणी-I) और 153 पदों (सारणी-II) के लिए आवेदन मांगा गया है  । अगर आप बिहार प्रशासनिक सेवा या पुलिस सेवा जैसे प्रतिष्ठित पदों पर काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।  


BPSC 72th Notification 2026 Out
BPSC 72nd CCE Recruitment 2026

इस लेख में हम BPSC 72nd CCE Recruitment 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया का विस्तार से विश्लेषण करेंगे 

BPSC 72nd Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम BPSC 72nd CCE Exam 2026
आयोजन संस्था बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
पदों की संख्या 1200+
आवेदन मोड Online
चयन प्रक्रिया Prelims + Mains + Interview
जॉब लोकेशन बिहार

BPSC 72nd Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी । उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय पर फॉर्म भरें । भी अभियार्थी छूट न जाये 

इवेंट (Event) तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 07 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026
BPSC 72th Pre Exam Date As per Schedule
Admit Card Available जल्द जारी होगा

BPSC 72nd CCE  आवेदन शुल्क और बायोमेट्रिक फीस (Application Fees)


श्रेणी शुल्क (प्रत्येक परीक्षा हेतु)
सामान्य / अन्य सभी अभ्यर्थी Rs. 100/-
विशेष नोट: यदि आधार कार्ड नंबर नहीं दिया जाता है Rs. 200/- अतिरिक्त (Biometric Fee)

BPSC 72nd CCE उम्र सीमा (Age Limit) - गणना 01.08.2026 के आधार पर

उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी


श्रेणी आयु सीमा
न्यूनतम आयु 20, 21 या 22 वर्ष (पद के अनुसार)
अधिकतम आयु (अनारक्षित पुरुष) 37 वर्ष
अधिकतम आयु (अनारक्षित महिला / BC / EBC) 40 वर्ष
अधिकतम आयु (SC/ST) 42 वर्ष
सरकारी सेवक बिहार सरकार के नियमित कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 5 प्रयासों की शर्त के साथ)

BPSC 72nd CCE Recruitment 2026 : Post-wise Vacancy Details

BPSC ने इस बार पदों को दो श्रेणियों (सारणी-I और सारणी-II) में विभाजित किया है
सारणी-I: संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के प्रमुख पद
 
पद का नाम कुल पद वेतन स्तर (Level)
उप अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) / वरीय समाहर्त्ता 100 Level-9
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) 22 Level-9
राज्य-कर सहायक आयुक्त 76 Level-9
राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) 365 Level-7
ग्रामीण विकास पदाधिकारी (BDO) 65 Level-7
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी 70 Level-7
कुल पद (सारणी-I) 1077 -

सारणी-II: अन्य विशिष्ट पद

क्रम संख्या पद का नाम कुल पद विशेष जानकारी
1 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) 20 -
2 वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (FAO) 32 -
3 अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी 101 केवल महिलाओं के लिए

BPSC 72nd CCE Recruitment 2026 :Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

BPSC 72nd CCE पदों के लिए  शैक्षणिक योग्यता की अलग-अलग रखी गई हैं


पद / Category शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
सामान्य पद (General Posts) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
CDPO (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) स्नातक के साथ मुख्य परीक्षा के लिए गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र या श्रम एवं समाज कल्याण में से एक विषय चुनना होगा।
FAO (वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी) वाणिज्य (Commerce), अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी (Statistics) में से किसी एक विषय में स्नातक होना आवश्यक है।
अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी मनोविज्ञान (Psychology) या विधि (Law) में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।

BPSC 72nd Selection Process & Exam Pattern 2026

BPSC 72वीं परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी

चरण 1: प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims)

विवरण जानकारी
परीक्षा का प्रकार क्वालिफाइंग (Qualifying)
विषय सामान्य अध्ययन (Objective Type)
कुल अंक 150 अंक
समय 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे
विकल्प प्रत्येक प्रश्न में 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे
विशेष निर्देश यदि उत्तर नहीं देना है तो 'E' विकल्प चुनना अनिवार्य है, अन्यथा 1/3 अंक कटेंगे

चरण 2: मुख्य परीक्षा (Mains)

पेपर अंक समय प्रकृति
सामान्य हिन्दी 100 अंक 3 घंटे क्वालिफाइंग (30% आवश्यक)
सामान्य अध्ययन (GS Paper 1) 300 अंक 3 घंटे मेरिट में शामिल
सामान्य अध्ययन (GS Paper 2) 300 अंक 3 घंटे मेरिट में शामिल
निबंध (Essay) 300 अंक 3 घंटे मेरिट में शामिल
वैकल्पिक विषय 100 अंक - केवल क्वालिफाइंग (मेरिट में शामिल नहीं)

चरण 3: साक्षात्कार (Interview)

विवरण जानकारी
परीक्षा का प्रकार व्यक्तित्व परीक्षण (Interview)
कुल अंक 120 अंक
किसे बुलाया जाएगा केवल मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार

शारीरिक मानक (Physical Standards) - विशेष रूप से DSP पद हेतु

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) जैसे पदों के लिए शारीरिक योग्यता अनिवार्य है

मापदंड (Criteria) विवरण (Details)
न्यूनतम ऊंचाई (21 वर्ष+) 65 इंच से 68 इंच के बीच होने पर अलग-अलग छाती की माप निर्धारित है
दृष्टिशक्ति (Vision) अच्छी आँख: 6/6
खराब आँख: 6/12 (चश्मा सहित)

और इसे पढ़े :-

आरक्षण के नियम (Reservation Rules)

 1. आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा   

2. विवाहित महिलाओं को जाति या क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र अपने पिता के नाम और पते से बनवाना होगा  

3. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान है

4. दिव्यांगों के लिए 4% क्षैतिज आरक्षण देय है

महत्वपूर्ण निर्देश और सावधानियां

1. ईमेल और मोबाइल: आवेदन में दिया गया ईमेल और मोबाइल नंबर फाइनल रिजल्ट तक चालू रखें 

2. हार्ड कॉपी: आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग को भेजने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे भविष्य के लिए सुरक्षित प्रिंट करके रख लें 

3. त्रुटि सुधार: प्रोफाइल लॉक होने और आवेदन सबमिट होने के बाद किसी भी तरह का सुधार संभव नहीं होगा 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

1. पंजीकरण (OTR): सबसे पहले bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर नया OTR प्रोफाइल बनाएं । BPSC OTR कैसे करना है यह जा कर पढ़ सकते है 

2.  दस्तावेज अपलोड: डिजिलॉकर (Digilocker) के माध्यम से अपने सर्टिफिकेट्स को लिंक करें ।  

3. प्रोफाइल निर्माण: इसमें 6 स्टेप्स हैं—व्यक्तिगत जानकारी, पता, योग्यता, अनुभव, फोटो/हस्ताक्षर और प्रोफाइल लॉक । 

4.  फोटो कैप्चर: लाइव फोटो वेबकैम के जरिए ली जाएगी, जिसका बैकग्राउंड सफेद या हल्का होना चाहिए । 

5.  पेमेंट: प्रोफाइल लॉक करने के बाद 'New Advertisement' टैब में जाकर शुल्क का भुगतान करें ।

6. इस लेख के निचे एक IMPOTANTE LINK सेक्शन दिया गया है वह से चाहे तो  डायरेक्ट जा सकते है 

BPSC 72nd CCE Recruitment 2026 : Impotante Link 


Important Links Click Here
Download Notification Click Here
Apply Now Click Here  
Official Website Click Here
Admit Card Click Here (coming Soon)
Result Click Here (Coming Soon)
Telegram Click Here
WhatsApp Click Here
Facebook Click Here
YouTube Click Here
Telegram Group Click Here

BPSC 72nd Recruitment 2026 – Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. BPSC 72nd Notification 2026 कब जारी हुआ है?

Ans: BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन मई 2026 में जारी किया गया है।

Q2. BPSC 72nd Recruitment 2026 में कुल कितनी vacancy है?

Ans: इस भर्ती में कुल लगभग 1230 पद (1077 + 153) शामिल हैं।

Q3. BPSC 72nd के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?

Ans: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मई 2026 से शुरू होगी।

Q4. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Q5. BPSC 72nd के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।

Q6. BPSC 72nd परीक्षा में चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू।

Q7. क्या BPSC 72nd Prelims में negative marking होती है?

Ans: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाती है।

Q8. BPSC 72nd के लिए उम्र सीमा क्या है?

Ans: न्यूनतम आयु 20-22 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाती है।

Q9. BPSC 72nd के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

Ans: सामान्य वर्ग के लिए ₹100 आवेदन शुल्क है, जबकि आधार न देने पर अतिरिक्त ₹200 बायोमेट्रिक शुल्क लिया जा सकता है।

Q10. BPSC 72nd परीक्षा का सिलेबस क्या है?

Ans: सिलेबस में इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स शामिल हैं।

Q11. क्या BPSC 72nd में इंटरव्यू होता है?

Ans: हाँ, मुख्य परीक्षा पास करने के बाद 120 अंकों का इंटरव्यू लिया जाता है।

Q12. BPSC 72nd में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

Ans: इसमें SDO, DSP, BDO, Revenue Officer, CDPO आदि कई पद शामिल हैं।

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages