Type Here to Get Search Results !

BPSSC Bihar Police SI Mains Exam Date 2026 Out: एडमिट कार्ड और परीक्षा निर्देशों की पूरी जानकारी

 Bihar Police SI Mains Exam 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या-05/2025 के अंतर्गत 'पुलिस अवर निरीक्षक' (Sub-Inspector) के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यदि आपने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, Admit card डाउनलोड Date 13 मई से आप कर सकते हो तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  

Admit Card डाउनलोड
BPSSC Bihar Police SI Mains Exam Date 2026 Out


​इस लेख में हम परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और OMR शीट भरने के जरूरी नियमों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Bihar Police SI Main Exam 2026 – ओवरव्यू
आयोग का नाम बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
पोस्ट का नाम पुलिस अवर निरीक्षक (Sub Inspector)
विज्ञापन संख्या 05/2025
परीक्षा प्रकार मुख्य लिखित परीक्षा
परीक्षा तिथि 27 मई 2026
मोड ऑफलाइन (OMR आधारित)
 

​OMR शीट और परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Instructions)

​अक्सर देखा गया है कि उम्मीदवार छोटी गलतियों के कारण परीक्षा से बाहर हो जाते हैं। आयोग ने इन गलतियों से बचने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं:  

​1. पेन का सही उपयोग

​केवल नीला (Blue) या काला (Black) बॉल पॉइंट पेन का ही उपयोग करें।  

​जेल पेन या पेंसिल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है।  

​2. रोल नंबर और उत्तर पुस्तिका विवरण

​OMR शीट पर अपना रोल नंबर और प्रश्न पुस्तिका संख्या (Question Booklet No.) बहुत सावधानी से भरें।  

​गलत प्रविष्टि होने पर आपका अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जाएगा और उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं होगा।  

​3. भाषा और हस्ताक्षर

​OMR शीट पर दिए गए स्थान में अपनी लिखावट में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अनुच्छेद (Paragraph) लिखना अनिवार्य है।  

​OMR शीट के मद संख्या 3 पर अपना हस्ताक्षर अवश्य करें।  

​4. वर्जित वस्तुएं

​परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार का कागज, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है। पकड़े जाने पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।  

​ओएमआर (OMR) भरने का सही तरीका

​OMR शीट की दो प्रतियां होंगी: मूल प्रति और द्वितीय प्रति। इन्हें अलग करने की कोशिश न करें।  

​गोले को पूरी तरह से गहरा काला/नीला करें। आधा भरा हुआ या क्रॉस किया हुआ गोला गलत माना जाएगा।  

​एक बार गोला भरने के बाद उसे बदलने की अनुमति नहीं है।


परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले दस्तावेज

​ई-प्रवेश-पत्र (E-Admit Card)।  

​एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट)।  

​यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो आवेदन पत्र के समान 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाएं।  

BPSSC SI मुख्य परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)


बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 मई 2026 (बुधवार) को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित होगी।

विवरण प्रथम पाली (First Shift) द्वितीय पाली (Second Shift) 
परीक्षा की तिथि 27.05.2026 (बुधवार) 27.05.2026 (बुधवार)
परीक्षा का समय सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक दोपहर 02:30 से शाम 04:30 बजे तक
रिपोर्टिंग टाइम सुबह 08:30 बजे दोपहर 01:00 बजे
अंतिम प्रवेश समय सुबह 09:30 बजे दोपहर 02:00 बजे


नोट: किसी भी परिस्थिति में निर्धारित समय (09:30 AM और 02:00 PM) के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

How to BPSSC SI Admit Card 2026 : (एडमिट कार्ड (E-Admit Card) कैसे डाउनलोड करें?


1. ​उम्मीदवार अपना ई-प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in के 'Bihar Police' टैब से डाउनलोड कर सकते हैं।  
​2. डाउनलोड की शुरुआत: 13 मई 2026 से एडमिट कार्ड उपलब्ध रहेंगे।  
​3.प्रिंट आउट: अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें, क्योंकि डाक द्वारा कोई प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जाएगा।  
​4.डुप्लिकेट एडमिट कार्ड: यदि किसी कारणवश आप वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, तो 22 मई 2026 (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) को BPSSC के पटना स्थित कार्यालय (5, हार्डिंग रोड, पटना-800001) जाकर डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको आवेदन की पावती (Acknowledge receipt) और एक फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा।  

⚠️ Admit Card डाउनलोड न हो तो क्या करें?


अगर कोई उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह:

22 मई 2026 को
सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
आयोग कार्यालय, पटना जाकर

👉 आवश्यक दस्तावेज दिखाकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।

BPSSC SI Admit Card 2026 Kaise Download Kare : Important Links

Important Links Click Here
Download Notification Click Here
Apply Now Click Here
Official Website Click Here
Admit Card Click Here (13 मई 2026)
Result Click Here ( Coming Soon)
Telegram Click Here
WhatsApp Click Here
Facebook Click Here
YouTube Click Here
Telegram Group Click Here



❓ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. Bihar Police SI Main Exam 2026 कब होगा?

👉 27 मई 2026 को

Q2. एडमिट कार्ड कब आएगा?

👉 13 मई 2026 से

Q3. क्या एडमिट कार्ड डाक से मिलेगा?

👉 नहीं, केवल ऑनलाइन मिलेगा

Q4. परीक्षा कितनी शिफ्ट में होगी?

👉 2 शिफ्ट में






Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages