Type Here to Get Search Results !

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 : यहाँ से डाउनलोड करें अधिनायक लिपिक परीक्षा का प्रवेश पत्र

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 :  बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard) में अधिनायक लिपिक (Adhinayak Lipik) के 64 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों को BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 (Download Link) का इंतजार है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे जल्द ही अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026

एडमिट कार्ड किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता। इस लेख में हम आपको BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 (Download Link) डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, परीक्षा दिवस के निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे।

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 Overview 

कार्यक्रम / घटना (Event) महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 02 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 02 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026
आवेदन शुल्क (Application Fee) भुगतान की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026
आधिकारिक एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी होने की तिथि 25 मई 2026 (जारी कर दिया गया है)
ऑफलाइन डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त करने की तिथि 04 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोग के कार्यालय से)
लिखित परीक्षा की तिथि (Written Exam Date) 10 जून 2026 (एकल पाली में)
परीक्षा का समय (Exam Timing) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
रिपोर्टिंग का समय (Reporting Time) सुबह 08:30 बजे
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथि लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद घोषित की जाएगी

BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026 कब जारी होगी 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा अधिनायक लिपिक (Havildar Clerk) भर्ती (विज्ञापन संख्या 01/2026) की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
उम्मीदवार वहाँ जाकर अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते है इस Admit Card को 10 जून 2026 के सुबह 9:00  बजे ताकि डाउनलोड कर सकेंगे 

BPSSC Adhinayak Lipik (Havildar Clerk) 2026 डुप्लीकेट एडमिट कार्ड की सुविधा

यदि कोई अभ्यर्थी किसी तकनीकी कारण से अपना ई-प्रवेश पत्र (E-Admit Card) वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह 04 जून 2026 को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के पटना (05, हार्डिंग रोड, पटना-800001) स्थित कार्यालय में जाकर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र की पावती के साथ एक डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।

BPSSC Havildar Clerk  2026 Exam कब है 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा BPSSC Havildar Clerk 2026 Exam का  date जारी कर दिया गया है इसकी लिखित परीक्षा 10 जून 2026 को रखा गया है अभ्यार्थी को सलाह दिया जाता है वो परीक्षा 10 जून 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे सुबह 08:30 बजे ही अपने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित हो जाएं।

BPSSC Havildar Clerk 2026 Vacancy डिटेल्स

अधिनायक लिपिक के कुल 64 पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार विभाजित किया गया है:

क्र० सं० कोटि (Category) कुल पद महिलाओं के लिए आरक्षित पद (35%)
1 अनारक्षित (General) 26 09
2 अनुसूचित जाति (SC) 10 04
3 अनुसूचित जनजाति (ST) 01 00
4 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 11 04
5 पिछड़ा वर्ग (BC) 08 03
6 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 06 02
7 पिछड़ा वर्ग की महिला (WBC) 02 -
कुल योग 64 22

शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PMT & PET)


मापदंड श्रेणी मानक
ऊंचाई (Height) अनारक्षित (General) एवं पिछड़ा वर्ग (BC) पुरुष न्यूनतम 165 सेमी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) पुरुष न्यूनतम 160 सेमी
सभी वर्गों की महिलाएं न्यूनतम 155 सेमी
सीना (Chest) - केवल पुरुषों के लिए General / BC / EBC बिना फुलाए 81 सेमी, फुलाकर 86 सेमी (कम से कम 5 सेमी का अंतर)
SC / ST बिना फुलाए 79 सेमी, फुलाकर 84 सेमी (कम से कम 5 सेमी का अंतर)
सीना (महिलाओं के लिए) सभी वर्ग लागू नहीं (सीना की माप नहीं होगी)
वजन (Weight) सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी न्यूनतम 48 किलोग्राम


शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) - कुल 100 अंक:

बिहार होम गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) अंक तालिका

(क) दौड़ (Running) - अधिकतम 50 अंक

पुरुष उम्मीदवार (1 मील / 1.6 किमी, अधिकतम समय: 6 मिनट)

समय अंक
5 मिनट से कम 50
5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकंड तक 40
5 मिनट 20 सेकंड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकंड तक 30
5 मिनट 40 सेकंड से अधिक एवं 6 मिनट तक 20
6 मिनट से अधिक असफल

महिला उम्मीदवार (1 किलोमीटर, अधिकतम समय: 5 मिनट)

समय अंक
4 मिनट से कम 50
4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकंड तक 40
4 मिनट 20 सेकंड से अधिक एवं 4 मिनट 40 सेकंड तक 30
4 मिनट 40 सेकंड से अधिक एवं 5 मिनट तक 20
5 मिनट से अधिक असफल

(ख) गोला फेंक (Shot Put) - अधिकतम 25 अंक

पुरुष उम्मीदवार (16 पाउंड, न्यूनतम 16 फीट)

दूरी अंक
16 फीट से 17 फीट तक 09
17 फीट से ज्यादा एवं 18 फीट तक 13
18 फीट से ज्यादा एवं 19 फीट तक 17
19 फीट से ज्यादा एवं 20 फीट तक 21
20 फीट से ज्यादा 25

महिला उम्मीदवार (12 पाउंड, न्यूनतम 12 फीट)

दूरी अंक
12 फीट से 13 फीट तक 09
13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक 13
14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक 17
15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक 21
16 फीट से ज्यादा 25

(ग) ऊंची कूद (High Jump) - अधिकतम 25 अंक

पुरुष उम्मीदवार (न्यूनतम ऊंचाई 4 फीट)

ऊंचाई अंक
4 फीट 13
4 फीट 4 इंच 17
4 फीट 8 इंच 21
5 फीट 25

महिला उम्मीदवार (न्यूनतम ऊंचाई 3 फीट)

ऊंचाई अंक
3 फीट 13
3 फीट 4 इंच 17
3 फीट 8 इंच 21
4 फीट 25

How to Download BPSSC Havildar Clerk Admit Card 2026?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें। या आपको निचे एक links सेक्शन दिया गया है वहाँ से आप चाहे तो Admit Card को डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है 

​'Home Guard' टैब पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको विभिन्न विभागों के टैब दिखेंगे, वहां आपको "Home Guard" वाले विकल्प/टैब पर क्लिक करना होगा।  

एडमिट कार्ड लिंक ढूंढें: इस टैब के अंदर आपको "Download Admit Card for Adhinayak Lipik Written Exam (Advt. No. 01/2026)" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।  

​लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपना Registration ID या Registered Mobile Number और Date of Birth (जन्म तिथि) दर्ज करें।  

कैप्चा कोड भरें: स्क्रीन पर दिख रहे सुरक्षा कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

​एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करें: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें दिए गए सभी विवरणों की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए A4 साइज के पेपर पर एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।  

BPSSC Adhinayak Lipik (Havildar Clerk) Important Links 


Important Links Click Here
Admit Card  Click Here
Notification download  Click Here
Official Website Click Here
Result  Click Here ( Coming soon )
Websites  Resulthai 
Telegram Click Here
WhatsApp Click Here
Facebook Click Here
YouTube Click Here
Telegram Group Click Here

BPSSC Adhinayak Lipik (Havildar Clerk) 2026 की परीक्षा आपके लिए बिहार सरकार के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। चूंकि इस परीक्षा की मेरिट सूची पूरी तरह से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पर आधारित है, इसलिए आपको लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने के साथ-साथ अपनी फिजिकल फिटनेस (दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक) पर भी अभी से विशेष ध्यान देना चाहिए।

BPSSC Adhinayak Lipik Exam 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. BPSSC अधिनायक लिपिक (Havildar Clerk) का एडमिट कार्ड कब जारी हुआ है?

उत्तर: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा अधिनायक लिपिक (विज्ञापन संख्या 01/2026) का एडमिट कार्ड 25 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

Q2. मैं अपना BPSSC Havildar Clerk Admit Card कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर: आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 'Home Guard' टैब के अंदर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. BPSSC अधिनायक लिपिक की लिखित परीक्षा किस तिथि को आयोजित होगी?

उत्तर: अधिनायक लिपिक (विज्ञापन संख्या 01/2026) की लिखित परीक्षा 10 जून 2026 को एकल पाली (Single Shift) में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

Q4. परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय क्या है?

उत्तर: परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, लेकिन सभी उम्मीदवारों को सुबह 08:30 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

Q5. अगर मेरा एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड नहीं हो पा रहा है, तो मैं क्या करूँ?

उत्तर: यदि कोई तकनीकी समस्या आती है, तो आप 04 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के कार्यालय (05, हार्डिंग रोड, पटना-800001) जाकर अपने आवेदन की पावती के साथ डुप्लीकेट एडमिट कार्ड ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

Q6. क्या लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) है?

उत्तर: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, लिखित परीक्षा के प्रारूप में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग का कोई विशेष प्रावधान नहीं दिया गया है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।

Q7. क्या लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List) में जुड़ेंगे?

उत्तर: नहीं, लिखित परीक्षा केवल क्वालिफाइंग (Qualifying) प्रकृति की है। अंतिम मेधा सूची (Final Merit List) पूरी तरह से द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जैसे- दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Q8. लिखित परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम कितने प्रतिशत अंक लाना जरूरी है?

उत्तर: लिखित परीक्षा में सफल होने और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए क्वालीफाई करने हेतु उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages