Type Here to Get Search Results !

RRB ALP Recruitment 2026: 11127 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और आवेदन प्रक्रिया

 RRB ALP Recruitment 2026 : अगर आप भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आ चुका है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत Railway Recruitment Boards द्वारा Assistant Loco Pilot (ALP) Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसका विज्ञापन संख्या 01/2026 है इस भर्ती के तहत कुल 11127 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 15/05/2026 से आवेदन शुरू हो चूका है 

RRB ALP Online Form 2026
RRB ALP Recruitment 2026

रेलवे की यह भर्ती देशभर के लाखों युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि ALP यानी Assistant Loco Pilot पद रेलवे के सबसे लोकप्रिय तकनीकी पदों में से एक है। इस भर्ती में चयन CBT परीक्षा, CBAT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

इस लेख में हम आपको RRB ALP Recruitment 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे ताकि आपको किसी दूसरी वेबसाइट पर जाने की जरूरत न पड़े।

RRB ALP Recruitment 2026 Overview


भर्ती बोर्ड विवरण
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Board (RRB)
पद का नाम Assistant Loco Pilot (ALP)
विज्ञापन संख्या CEN No. 01/2026
कुल पद 11127
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू 15 मई 2026
अंतिम तिथि 14 जून 2026
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष
वेतन ₹19,900 प्रारंभिक वेतन
मेडिकल स्टैंडर्ड A-1
चयन प्रक्रिया CBT-1, CBT-2, CBAT, DV, मेडिकल

RRB ALP 2026 Notification PDF

RRB ALP 2026 Notification PDF में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जैसे कि आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, मेडिकल स्टैंडर्ड और आवेदन शुल्क आदि। उम्मीदवार 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में चयन CBT-1, CBT-2, CBAT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ALP पद के लिए उम्मीदवार का मेडिकल फिट होना बेहद जरूरी है क्योंकि यह रेलवे के सबसे जिम्मेदार पदों में से एक माना जाता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें ताकि बाद में किसी प्रकार की गलती न हो।

RRB ALP Vacancy 2026 Important Dates

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया मई 2026 से शुरू होगी

इवेंट तारीख
नोटिफिकेशन जारी 21 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026
फीस भुगतान अंतिम तिथि 16 जून 2026
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 17 जून से 26 जून 2026

RRB ALP Age Limit 2026

नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit - 01.07.2026 तक)
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation)
SC/ST उम्मीदवार 5 वर्ष
OBC (NCL) उम्मीदवार 3 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) सेवा की अवधि घटाने के बाद 3 से 8 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट
विधवा / तलाकशुदा महिलाएं श्रेणी अनुसार 35 से 40 वर्ष की आयु तक छूट

RRB ALP 2026 Application Fee

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग वर्गों के लिए अलग आवेदन शुल्क तय किया है।

श्रेणी आवेदन शुल्क रिफंड विवरण
सामान्य / OBC / EWS ₹500 CBT-1 में उपस्थित होने पर ₹400 रिफंड कर दिए जाएंगे।
SC / ST / ExSM / महिला / EBC / अल्पसंख्यक / ट्रांसजेंडर ₹250 CBT-1 में उपस्थित होने पर पूरा ₹250 रिफंड कर दिया जाएगा।

Pay : Only ONLINE fee payment through internet banking, debit/credit cards, or UPI will be accepted. All applicable service charges shall be borne by the candidate
रिफंड प्रक्रिया: शुल्क रिफंड सीधे उम्मीदवार के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजा जाएगा।

RRB ALP Vacancy 2026 Catogary wise Details 

रेलवे ने इस भर्ती में कुल 11127 पद घोषित किए हैं। अलग-अलग RRB और रेलवे ज़ोन के अनुसार पदों का वितरण किया गया है। उम्मीदवार आवेदन के समय केवल एक RRB चुन सकते हैं

श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 4860
अनुसूचित जाति (SC) 1746
अनुसूचित जनजाति (ST) 919
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 2598
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 1004
भूतपूर्व सैनिक (ExSM) 1115 (क्षैतिज आरक्षण)
कुल पद 11,127

RRB ALP Eligibility Criteria 2026

सहायक लोको पायलट के पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

योग्यता प्रकार विवरण
ITI / Apprenticeship मैट्रिकुलेशन / SSLC के साथ निर्दिष्ट ट्रेडों (जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक आदि) में NCVT / SCVT से ITI या एक्ट अप्रेंटिसशिप।
Diploma मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
Degree इंजीनियरिंग के संबंधित विषयों में डिग्री (BE / B.Tech) भी स्वीकार्य है।


RRB ALP Salary 2026 Per Month

Assistant Loco Pilot को Level-2 Pay Matrix के अनुसार वेतन मिलेगा।

सैलरी स्ट्रक्चर

प्रारंभिक वेतन: ₹19,900
DA
HRA
Transport Allowance
Night Duty Allowance
Running Allowance

कुल मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹35,000 से ₹40,000 तक हो सकती है।

How To Apply RRB ALP Form 2026

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक RRB वेबसाइटों पर किया जा सकता है।  या आप को Important Link दिया गया है वहाँ से आप डायरेक्ट वहाँ से ऑनलाइन from भर सकते है 

खाता बनाएं (Create an Account): नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें। (एक बार खाता बनने के बाद इन विवरणों को बदला नहीं जा सकता) ।  

आधार सत्यापन: सुचारू प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड या डिजीलॉकर का उपयोग करें।  

​लाइव फोटो कैप्चर: आवेदन के दौरान उम्मीदवार की लाइव फोटो ली जाएगी। पीछे का बैकग्राउंड सफेद न हो और टोपी या चश्मा न पहनें।  

हस्ताक्षर अपलोड करें: काले पेन से सफेद कागज पर किए गए हस्ताक्षर (30-49 KB) अपलोड करें।  

शुल्क भुगतान: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से भुगतान करें।  

RRB ALP Recruitment 2026 रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। कुल 11127 पदों पर भर्ती होने जा रही है, इसलिए प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है। अगर आप रेलवे में तकनीकी सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है।

सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय पर आवेदन करके आप इस भर्ती में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से जरूर पढ़ें।

RRB ALP Recruitment 2026 Apply Online : Important Links 


Important Links Click Here
Download Notification Click Here
Apply Now Click Here
Official Website Click Here
Admit Card Click Here (COMING SOON )
Result Click Here ( COMING SOON )
Telegram Click Here
WhatsApp Click Here
Facebook Click Here
YouTube Click Here
Telegram Group Click Here

RRB ALP Recruitment 2026 FAQs

Q1. RRB ALP Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

RRB ALP Recruitment 2026 के तहत कुल 11127 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q2. RRB ALP 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी।

Q3. RRB ALP Online Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

RRB ALP भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 है।

Q4. RRB ALP 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Q5. RRB ALP Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास ITI, Diploma या संबंधित तकनीकी योग्यता होनी चाहिए।

Q6. RRB ALP 2026 आवेदन शुल्क कितना है?

General/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए ₹500 तथा SC/ST/Female/EBC उम्मीदवारों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क रखा गया है।

Q7. क्या RRB ALP परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

हाँ, CBT-1 और CBT-2 दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

Q8. RRB ALP Selection Process 2026 क्या है?

चयन प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, CBAT, Document Verification और Medical Examination शामिल हैं।

Q9. क्या LASIK Surgery वाले उम्मीदवार ALP के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, LASIK Surgery करवाने वाले उम्मीदवार ALP पद के लिए पात्र नहीं होंगे।

Q10. RRB ALP 2026 में शुरुआती सैलरी कितनी होगी?

Assistant Loco Pilot पद के लिए प्रारंभिक वेतन ₹19,900 होगा।

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages