Type Here to Get Search Results !

ITI Haryana Admission 2026-27: हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026 की पूरी जानकारी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट और महत्वपूर्ण तिथियां

 अगर कोई भी छात्र 8वीं, 10वीं या 12वीं पास हैं और किसी स्किल आधारित कोर्स के जरिए अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं, तो हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026-27 आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है। हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राज्य के सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 02 जून 2026 शुरू कर दी गई है। और 15 जून 2026 तक चलने वाली है जो भी छात्र आवेदन करना चाहते है वो समय रहते आवेदन कर ले 

ITI Haryana Admission
ITI Haryana Admission

इस लेख में हम ITI Haryana Admission 2026-27 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, मेरिट लिस्ट, सीट आवंटन प्रक्रिया, अप्रेंटिसशिप, रोजगार के अवसर और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से समझेंगे।

Haryana ITI Admission 2026-27 Overview

विवरण जानकारी
विभाग कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय, हरियाणा
सत्र 2026-27
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ 02 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026
आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in
आवेदन स्तर राज्य स्तरीय
प्रवेश आधार मेरिट सूची

Haryana ITI Admission 2026 Important Dates

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 02 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026
मेरिट सूची जारी विभाग द्वारा घोषित की जाएगी
प्रथम सीट आवंटन परिणाम मेरिट के आधार पर जारी किया जाएगा
दस्तावेज सत्यापन सीट आवंटन के बाद
प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सीट आवंटन के साथ घोषित की जाएगी
द्वितीय काउंसलिंग चरण रिक्त सीटों के अनुसार आयोजित होगा
कक्षाएं प्रारंभ विभागीय कार्यक्रमानुसार

हरियाणा में कितने ITI संस्थान हैं?

संस्थान का प्रकार संख्या
सरकारी सह-शिक्षा (Co-Education) ITI 154
सरकारी महिला ITI 36
सैनिक परिवार भवन ITI 07
निजी सह-शिक्षा (Co-Education) ITI 188
निजी महिला ITI 02
कुल ITI संस्थान 397
कुल ट्रेड (Trades) 93

नोट: हरियाणा राज्य में कुल 397 सरकारी एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) संचालित हैं, जिनमें 93 विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

हरियाणा ITI एडमिशन 2026: आवेदन शुल्क एवं शैक्षणिक योग्यता

आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी शुल्क
सामान्य वर्ग (General) ₹100/-
अनुसूचित जाति (SC) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) ₹50/-
महिला अभ्यर्थी निःशुल्क

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
योग्यता विवरण
8वीं पास कुछ चयनित ट्रेडों के लिए पात्र
10वीं पास अधिकांश ITI ट्रेडों के लिए पात्र
12वीं पास उच्च योग्यता वाले विशेष ट्रेडों के लिए पात्र
विज्ञान एवं गणित विषय कुछ तकनीकी ट्रेडों में अनिवार्य हो सकते हैं
मेरिट आधार 8वीं, 10वीं या 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर

ITI Haryana Admission 2026-27 आयु सीमा

आईटीआई में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए या उसे ऊपर ऊपरी आयु सीमा पर कोई प्रतिबंध नहीं रखा गया है।

महिलाओं के लिए आरक्षण


हरियाणा सरकार ने महिला उम्मीदवारों को विशेष लाभ प्रदान किया है महिला आईटीआई संस्थानों में 100% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सह-शिक्षा आईटीआई में 30% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज तैयार होने चाहिए जैसे - आधार कार्ड,परिवार पहचान पत्र (PPP),शैक्षणिक प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,EWS प्रमाण पत्र,दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),बैंक खाता विवरण,IFSC कोड,पासपोर्ट साइज फोटो,हस्ताक्षर ये सारे Document होने चाहिए 

अतिरिक्त मेरिट अंक (Additional Merit Marks)

श्रेणी पात्रता अतिरिक्त अंक
10+2 पास उम्मीदवार 12वीं में 60% या अधिक अंक 5 अंक
10+2 पास उम्मीदवार 12वीं में 60% से कम अंक 3 अंक
स्नातक (Graduation) उम्मीदवार 12वीं योग्यता वाले ट्रेड में आवेदन करने पर 5 अंक
विधवा उम्मीदवारों के बच्चे योग्य अभ्यर्थी 5 अंक

नोट: यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक श्रेणियों में अतिरिक्त अंकों का पात्र है, तो उसे नियमानुसार सभी पात्र अतिरिक्त अंक प्रदान किए जा सकते हैं।

Haryana ITI Admission 2026 Online Apply प्रोसेस 

Haryana ITI Admission 2026 Online Apply करने के लिए आपको निचे दिया गया स्टेप को फॉलो करना होगा या आपको एक Important Links सेक्शन दिया गया है वहाँ से डायरेक्ट Apply कर सकते हो 

Step 1 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2 New Registration पर क्लिक करें।

Step 3 आधार एवं PPP विवरण दर्ज करें।

Step 4 शैक्षणिक जानकारी भरें।

Step 5 दस्तावेज अपलोड करें।

Step 6 ट्रेड एवं संस्थान का चयन करें।

Step 7 आवेदन शुल्क जमा करें।

Step 8 फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Haryana ITI Admission 2026 Online Apply important Links 

Important Links Click Here
Download Notification Click Here
Apply Now Click Here
Official Website Click Here
Telegram Click Here
WhatsApp Click Here
Facebook Click Here
YouTube Click Here
Telegram Group Click Here
Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages